फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

त्योहार मनाकर लौटे लोग, छिजारसी टोल पर दिनभर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur news
त्योहार मनाकर लौटे लोग, छिजारसी टोल पर दिनभर लगा जाम
विज्ञापन

पिलखुवा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से छिजारसी टोल प्लाजा पर पूरा दिन जाम लगा रहा। हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहन चालकों को टोल प्लाजा से निकले में ही 35 से 40 मिनट तक लग गए। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज पर लोग अपने-अपने घर चले गए थे। त्योहार मनाने के बाद लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत अन्य जगहों पर लौटे। इसी के चलते नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई है। छिजारसी टोल प्लाजा पर वाहनों का जाम लग गया। प्लाजा पर जाम का मुख्य कारण बिना फास्टैग वाले वाहन रहे। बिना फास्टैग वाले वाहनों के टोल प्लाजा की लेन में पहुंचने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई और हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जाम लग गया। लगभग एक किमी से अधिक वाहनों की लंबी कतार लगने से चालकों एवं सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल प्लाजा प्रबंधक अरविंद चौहान का कहना है कि त्योहारों के बाद अचानक वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया था। इस बीच बिना फास्टैग वाले वाहनों के कारण जाम के हालात बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed