{"_id":"616c844901ecaa168f0f85de","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd22788725","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड पर कारों की टक्कर, डेढ़ घंटा तक रोड पर वाहनों का लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड पर कारों की टक्कर, डेढ़ घंटा तक रोड पर वाहनों का लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिवेटेड पर कारों की टक्कर, डेढ़ घंटा तक रोड पर वाहनों का लगा जाम
पिलखुवा। पिलखुवा में एलिवेटेड रोड पर रविवार देर शाम दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। हालांकि दुर्घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के कारण हापुड़ से गाजियाबाद को जाने वाली रोड पर करीब डेढ़ घंटा तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। करीब चार किलोमीटर तक वाहनों का जाम लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जेसीबी से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
रविवार की शाम लगभग छह बजे हापुड़ से दो कार गाजियाबाद की ओर जा रही थी। डूहरी पेट्रोल पंप और नगर पालिका परिसर की बीच एलिवेटेड रोड पर अचानक दोनों कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कारों की टक्कर के कारण एलिवेटेड रोड पर वाहनों का जाम लग गया। हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों की निजामपुर तक कतार लग गई। एलिवेटेड रोड पर जाम के कारण नीचे सड़क पर भी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। ऊपर एवं नीचे सड़क पर जाम लगने के कारण वाहन चालकों और सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच दोपहिया वाहन सड़क पर होकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर कारों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह का कहना है कि वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु हो करा दी गई है।