{"_id":"615ddff78ebc3e7637774a85","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2272491113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का चौथे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का चौथे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
धरना दे रहे ग्रामीणों को समर्थन देने पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का चौथे दिन भी धरना जारी
पिलखुवा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा डंप करने के लिए धौलाना विधानसभा के गालंद गांव में बनाए गए डंपिंग ग्राउंड के विरोध में कई गांवों के लोग पिछले चार दिनों से धरनारत हैं। बुधवार को कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया।
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में गत रविवार से कई गांवों के ग्रामीण धरना दे रहे हैं। बुधवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य के पति एवं बसपा नेता सुरेश तोमर, राष्ट्रवादी प्रताप सेना के अध्यक्ष ललित राणा, किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सैकड़ों समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद जिले का कूड़ा हापुड़ जनपद में डंप नहीं होने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़े। आंदोलन का जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा। धरना पर बैठे ग्रामीणों में ग्राम प्रधान खेड़ा पुनीत कुमार, ग्राम प्रधान गालंद संजय कोरी, ग्राम प्रधान मसूरी शहजाद, राजीव तोमर, रोहित, राजेंद्र चौधरी, चुनमुन, राजू तोमर, सीताराम, मोसीन, अनिल तोमर, विकास कुमार, साजिद, नीरज तोमर, मनोज बाबा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों को धरना पर बैठने के मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी हैं। मामले में गाजियाबाद के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। शीघ्र ही ग्रामीण और अधिकारियों को बैठाकर मामले का समाधान करा दिया जाएगा। - विजय वर्धन सिंह, एसडीएम धौलाना।