{"_id":"6154b2278ebc3e6253303c44","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd226836734","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक से ठगे 47 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक से ठगे 47 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालक से ठगे 47 हजार
पिलखुवा। ऑनलाइन बाइक दिखाकर एक ई-रिक्शा चालक से 47 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी है।
स्थानीय मोहल्ला लखपत की मढैया निवासी इरफान ई-रिक्शा चालक है। बताया कि गत 27 सितंबर को उसने ऑनलाइन एक बाइक को पसंद किया। जिस पर उसने ऑनलाइन लिखे फोन नंबर पर बात की। फोनकर्ता ने बताया कि यह बाइक फौजी की है और इसके लिए आपको ऑनलाइन रुपये भेजने होंगे। उसने 47 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए। बाइक की डिलीवरी नहीं होने पर पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने फोन किया तो ठगों ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया हैं।