फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अस्पताल से लौट रही महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अस्पताल से लौट रही महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़छाड़
विज्ञापन

पिलखुवा। अस्पताल से घर लौटते समय महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जातिसूचक शब्द कहे साथ ही महिला के बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में दो युवकों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला हापुड़ स्थित सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी है। रविवार को वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही थी। रास्ते में गांव निवासी दो युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि दोनों युवकों ने बाइक को रोक लिया और महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी विकास फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed