{"_id":"61438b2f8ebc3e227f706d74","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd226018074","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता से मारपीट कर लूटा मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता से मारपीट कर लूटा मोबाइल फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान नेता से मारपीट कर लूटा मोबाइल फोन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर के पास बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने मारपीट कर किसान नेता से मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी हैं। पुलिस मोबाइल लूट की घटना को झूठा बता मारपीट होना बता रही हैं।
अनवरपुर निवासी मनोज तोमर किसान नेता हैं। वह बुधवार को पिलखुवा किसी काम से आए थे। कार्य समाप्त कर रात को वह पिलखुवा से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अनवरपुर कट के पास सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास जाहरवीर मेला लगा था। वहीं पर अज्ञात लोगों ने किसान नेता मनोज तोमर को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर मनोज तोमर को घायल कर उनका मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में घायल के भाई अनुज ने कोतवाली में तहरीर दी हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामला मारपीट से जुड़ा है। लूट की सूचना गलत हैं।