{"_id":"610c31208ebc3e88cf3c4d95","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2236213148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर लगाया तीन तलाक और दूसरी शादी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर लगाया तीन तलाक और दूसरी शादी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर लगाया तीन तलाक और दूसरी शादी का आरोप
पिलखुवा। महिला ने अतिरिक्त दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकालने और पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने तीन तलाक का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका निकाह सात साल पूर्व हापुड़ निवासी व्यक्ति से हुआ था। पीड़ित महिला के पास छह साल की पुत्री भी है। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे, और पीड़ित का शोषण करते थे। पीड़ित की शिकायत पर उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। जिस पर पीड़ित महिला ससुराल में पहुंची। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया और मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस बाबत पीड़ित महिला ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि मामले में महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।