{"_id":"6100572d8ebc3e58772e3db0","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2230595199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता युवक का शव रजवाहा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता युवक का शव रजवाहा में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लापता युवक का शव रजवाहा में मिला
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा निवासी युवक रविवार से लापता था। मंगलवार को उसका शव शव धौलाना क्षेत्र के गांव सिराय स्थित रजवाहा से बरामद किया। परिजनों ने मृतक के साथियों पर ही शराब पिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला रमपुरा निवासी 32 वर्षीय बेटा धीरज उर्फ भोला गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को उसका साप्ताहिक अवकाश रहता था। आरोप है कि गत रविवार दोपहर को मोहल्ला निवासी दीपक और छिद्दापुरी निवासी सौरभ उसे अपने साथ घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद मृतक धीरज, दीपक, सौरभ, खेड़ा गांव निवासी अरुण और एक अज्ञात व्यक्ति ने मॉडल शॉप में बैठकर शराब पी। आरोप है कि इसके बाद चारों आरोपियों ने ट्यूूबवैल पर नहाने के बहाने ले जाकर धीरज की हत्या कर दी और शव छुपाने के लिए सिखेड़ा के पास रजवाहा में डाल दिया। मंगलवार को धीरज का शव धौलाना क्षेत्र स्थित गांव सिराय के रजवाहा से बरामद किया गया। इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना के बताया कि मृतक के भाई राकेश की तहरीर पर दीपक, सौरभ और अरुण को नामजद करते हुए चार के खिलाफ हत्या एवं एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर किया गया हैं। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। वहीं मामले की जांच सीओ पिलखुवा द्वारा की जा रही है।