{"_id":"60f478ea8ebc3e6d35499711","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2225070170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
पिलखुवा। छिजारसी चौकी पुलिस ने रविवार सुबह मुबारिकपुर रेलवे ट्रैक से ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इस संबंध में अभी तक किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
मुबारिकपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर करीब 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महंथराज यादव का कहना है कि मृतक के शव की शिनाख्त नहीं होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी तक इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।