फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पालिका के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पालिका के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला शुक्लान इलाके के मैन चौराहा पर बनी पुलियां काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी है। जिसके चलते वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने एकत्र होकर पालिका अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलियां का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। जल्द निर्माण नहीं होने पर पालिका के घेराव की चेतावनी दी हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुलियां मंदिर रोड व इस इलाके को जोड़ने वाली प्रमुख पुलियां है। जो करीब एक साल से टूटी पड़ी है। जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। जिसके कारण पानी की निकासी सही तरह से नहीं हो पा रही हैं। नालियों में कूड़ा एकत्र होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया हैं। ज्यादातर पुलिया में कूड़ा एकत्र होता है जिसके चलते बदबू का आलम बना रहता हैं। लोगों का आरोप है कि इसे सही कराने के लिए कई बार पालिका अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जा चुका हैं। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को लोगों ने एकत्र होकर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र, सागर, प्रमोद, तुषार, जतिन, तुषार, रवि, दीपांशु, सुभाष के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलियां के टूटने का मामला संज्ञान में नहीं है। शीघ्र ही पालिका कर्मियों को मौके पर भेजकर पुलियां का निर्माण करा लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता गोयल, पालिकाध्यक्ष पिलखुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed