{"_id":"60e9e3e08ebc3ed66739e7a0","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd222024628","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी
पिलखुवा। दिल्ली से बृजघाट गंगा स्नान करने जा रहे कार सवार तीन युवकों की गाड़ी हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुलने के कारण तीनों युवकों की जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को दूसरी कार से भेजा और क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया।
दिल्ली के यमुना बिहार निवासी सागर शर्मा शुक्रवार की रात अपने दो मित्रों के साथ कार द्वारा बृजघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गालंद के पास आगे चल रही कैंटर गाड़ी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में लगे एयर बैग खुल गए। एयरबैग खुलने के कारण कार सवार तीनों युवकों को खरोंच तक नहीं आई। गनीमत रही की हादसे के वक्त कोई तेज गति से वाहन भी नहीं आया। इस हादसे में हाईवे पर लगी लाइट और पोल टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को दूसरी कार से भेजा और क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।