{"_id":"60e5f3948ebc3e726369db8b","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd221845930","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के रुपये मांगने पर परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के रुपये मांगने पर परिवार पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी के रुपये मांगने पर परिवार पर हमला
पिलखुवा। मजदूरी के रुपयों का तकादा करना मजदूर को भारी पड़ गया था। दबंगों ने पिता व उसके दो पुत्रों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मदापुर निवासी सहीम ने बताया कि उसने और उसके परिवार के सदस्यों ने हिन्डालपुर निवासी राजेंद्र की फसल काटी थी। जिसकी मजदूरी राजेंद्र ने नहीं दी थी। गत मंगलवार को उसने राजेंद्र से अपनी मजदूरी के रुपये मांगे। आरोप है देर रात को मदापुर गांव निवासी रिफाकत, हकीकत, सहरायाब और परवेज ने परिवार के सदस्यों पर रुपयों का तकादा करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें निजाकत और उसके दो बेटा वसीम एवं तालिम घायल हो गए। साथ ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर पीड़ित सहीम की तहरीर पर रिफाकत, हकीकत, सहरायाब और परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।