{"_id":"60d623b28ebc3e32ba173740","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd221125737","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा में सभासदों के विरोध से चौथी बोर्ड बैठक स्थगित, 75 करोड़ के काम अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखुवा में सभासदों के विरोध से चौथी बोर्ड बैठक स्थगित, 75 करोड़ के काम अटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा में सभासदों के विरोध से चौथी बोर्ड बैठक स्थगित, 75 करोड़ के काम अटके
पिलखुवा। नगर पालिका पिलखुवा के विकास कार्यों के लिए शुक्रवार को चौथी बार बुलाई गई बोर्ड बैठक सभासदों के विरोध की भेंट चढ़ गई। सभासदों का बहुमत न मिलने के कारण शहर के विकास के लिए 75 करोड़ का बजट पास नहीं हो सका। बैठक में 17 सभासदों ने बजट के विरोध में अपना पक्ष रखा और सात सभासदों ने बजट पारित करने के पक्ष में समर्थन किया। पिछले ढाई साल से पालिकाध्यक्ष, ईओ व सभासदों की आपसी खींचतान का खामियाजा अब जनता को झेलना पड़ रहा है।
पिलखुवा में पिछले ढाई साल से विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। सड़क , नाले, पार्क, लाइट आदि का कोई काम नहीं हो पाया है। जिसका खामियाजा जनता को झेलना पड़ रहा है। इसी खींचतान के चलते शुक्रवार को पालिका में आयोजित चौथी बोर्ड बैठक भी बिना नतीजे के खत्म हो गई। शहर के विकास के लिए 75 करोड़ का बजट पास नहीं हो सका।
शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष गीता गोयल की अध्यक्षता में पालिका सभागार में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पास कराने के लिए बोर्ड बैठक बुलाई गई। बैठक में डीएम के निर्देश पर एसडीएम धौलाना भी उपस्थित हुए। उन्होंने शहर के विकास का हवाला देते हुए सभी सभासदों से प्रस्ताव पर सहमति देने का आह्वान किया। जिस पर सभासद संजय चेतन राणा ने कहा कि पिछले दो साल में शहर का कोई विकास नहीं हो सका है। पुरानी निविदाओं पर आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। जरूरी स्थानों पर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, और जहां पर जरूरत नहीं थी वहां पर सड़क बनवा दी गई। उन्होंने कहा कि 26 लाख की सड़क कागजों में ही बना दी गई। केवल बजट पारित कराने के दौरान की पालिका की बोर्ड बैठक होती है। इस पर सभासद संजीव शर्मा, मनोज हैडली, सुशील तोमर, विकास तोमर समेत अन्य सभासदों ने समर्थन किया। सभासदों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष द्वारा कभी बैठक नहीं बुलाई जाती है। जबकि सभासद प्रतिमाह बोर्ड बैठक की मांग करते आ रहे है।
विज्ञापन
सात सभासदों ने किया समर्थन
बैठक के दौरान सभासद बिट्टू उर्फ दीपेश महेश्वरी, चौ. प्रदीप सिंह, इस्लाम मलिक, राकेश शर्मा, डा. इरशाद मलिक, मानसी मित्तल, सुगरा बेगम ने बजट के पक्ष में अपना मत रखा। वहीं कुसुम, कट्टो देवी, गजराज कोरी, प्रेमचन्द, मनोज हैडली, कविता रानी, संजय चेतन राणा, संजीव कुमार, सुशील कुमार, लोकेश, भावना शर्मा, अमरीन बानो, प्रदीप कुमार, विकास तोमर, अंशुल मित्तल, ओमवीर, सबीला ने विपक्ष में मत रखा वहीं सुनीता अनुपस्थित रहीं। बहुमुत कम होने के कारण बजट पारित नहीं हो सका। बैठक में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, लेखा निरीक्षक नवजीत सक्सेना समेत अन्य पालिका कर्मी उपस्थित रहे।
विकास नहीं चाहतीं पालिकाध्यक्ष
शहर में पर्याप्त लाइट होने के बावजूद भी पालिकाध्यक्ष और फैंसी लाइट लगवाना चाहती हैं। लाइट में 40 से 50 प्रतिशत तक कमीशन मिलता हैं। वह सड़क और नाले का निमार्ण नहीं कराना चाहतीं। - संजय चेतन राणा, सभासद पालिका पिलखुवा।
पालिकाध्यक्ष पर लगा रहे गलत आरोप
कुछ सभासद शहर का विकास नहीं चाहते, वह पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास नहीं करने का हवाला देकर आगामी पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन उनकी ये मंशा पूरी नहीं होगी। - दीपेश माहेश्वरी, सभासद पालिका पिलखुवा।
शासन स्तर से बजट होगा पास
चार बार बोर्ड बैठक बुलाई गई, जिसमें से तीन बार पक्ष में मत नहीं होने के कारण बजट पारित नहीं हो सका है। नियमानुसार अब बजट शासन स्तर पर पारित होगा। ये प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, पालिका
शहर के विकास में सहयोग करें सभासद
शहर के विकास के लिए बजट का पारित होना जरूरी हो गया है। कुछ सभासद बजट के विरोध में है। उन सभासदों से अनुरोध है कि शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए बजट पारित कराने की दिशा में कार्य करें। - गीता गोयल, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका पिलखुवा