फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छत का प्लास्टर गिरने से दंपती और दो मासूम घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
hapur news
छत का प्लास्टर गिरने से दंपती और दो मासूम घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला गढ़ी में बुधवार की सुबह कमरे की छत का प्लास्टर छूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग प्रशासन से की हैं।

मोहल्ला गढ़ी निवासी संजय कुमार एक पानी प्लांट में नौकरी करता हैं। रोजाना की भांति मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एक कमरा में सोया था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक कमरे की छत का प्लास्टर छुटकर गिर गया। प्लास्टर के गिरने से उसके नीचे सो रहे संजय, उसकी पत्नी सुनीता, चार वर्षीय पुत्री चारू और सात वर्षीय पुत्र मोहित घायल हो गए। चारों के सिर में चोट लगी है। शोर सुनकर आस पड़ोस में जाग हो गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। संजय ने बताया कि मकान का लिंटर करीब बीस साल पुराना हैं। मंगलवार शाम को तेज बारिश के कारण छत पर पानी भर गया था। लिंटर पुराना होने के कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजे देने की मांग की हैं।
विज्ञापन

मकान की छत का प्लास्टर गिरने का मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर कर्मचारी को भेजकर जांच करा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अरविन्द कुमार द्विवेदी, एसडीएम धौलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed