फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लकड़ी व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लकड़ी व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। शुक्रवार की रात चोरों ने लकड़ी व्यापारी के गोदाम पर धावा बोलकर लाखों रुपये के बिजली का सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह गोदाम पहुंचकर व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच करना बता रही हैं।

दहपा गांव निवासी जीशांन सैफी लकड़ी का फर्नीचर बनाने का कारोबारी हैं। उसका गोदाम परतापुर रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित हैं। वह लकड़ी के बैड, दरवाजे, विनडो, मेज, सोफा आदि बनाने बनाकर बेचने का कारोबार करता हैं। गोदाम के पीछे खाली जगह पड़ी हैं। उसके गोदाम पर पड़ी टीन की चॉदर, कुछ दिन पहले आई आंधी में उड़ गई थी। पीड़ित ने बताया शुक्रवार की रात चोर दीवार कूदकर अंदर घुस गए और वहां पर रस्सी और सिढ़ी लगाकर लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। जीशांन ने बताया कि चोर बिजली की तीन हैंड कटर, दो ड्रिल मशीन, तीन ग्लेन्डर मशीन, हैमर, जिकसा, शटर मशीन आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने चोरी किए सामान की कीमत लाखों में बताई हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं। रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed