फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रमपुरा में विवाहिता की छत से गिरकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रमपुरा में विवाहिता की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला रमपुरा में मंगलवार की रात एक गर्भवती महिला की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा हैं। थाने पर मृतका के भाई ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
हरियाणा प्रदेश के सोनीपत के थाना मुरथल निवासी अनीता की शादी गत 22 जनवरी 2018 को पिलखुवा के मोहल्ला रमपुरा निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालिए शादी में मिले दान-दहेज से खुश नहीं थे और इसी के चलते अतिरिक्त दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न करते थे। इस बाबत कई बार महिला द्वारा मायके पक्ष के लोगों से शिकायत भी की गई थी। महिला ने मायके वालों के साथ मिलकर दो बार थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर भी दी थी। लेकिन, पुलिस द्वारा शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया था। मंगलवार की रात मकान की छत से गिरकर महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों ने थाने पर पहुंच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को करते हुए प्रदर्शन किया। थानें पर हंगामा की सूचना पर पहुंचे सीओ डा. तेजवीर सिंह ने आरोपियों के कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। मृतका के भाई ने थाने पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि महिला गर्भवती थी। मृतका के भाई नीरज कुमार की तहरीर पर उसके पति महेश, ससुर हरिश्चन्द, दिनेश और योगेश के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा हैं। मामले की सीओ पिलखुवा द्वारा जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed