{"_id":"607dc2f98ebc3ed2002f7d39","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd217452549","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-9 पर फ्रेट कॉरिडोर पुल निर्माण से आज यातायात रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-9 पर फ्रेट कॉरिडोर पुल निर्माण से आज यातायात रहेगा प्रभावित
विज्ञापन

पिलखुवा। हाईवे-9 पर निजामपुर के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण का काम सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन दो घंटे के लिए पिलखुवा से हापुड़ की सर्विस रोड पर यातायात बाधित रहा। वहीं मंगलवार से हाईवे पर एक तरफ का यातायात प्रभावित रहेगा। सर्विस रोड से इन वाहनों को निकाला जाएगा।
लुधियाना से कोलकाता तक मालगाड़ी के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। हापुड़ के भी कई गांवों से होकर यह कॉरिडोर निकल रहा है। पिलखुवा में निजामपुर के पास ट्रैक निर्माण के चलत हाईवे -9 के ऊपर से पुल का निर्माण होना है। जिसका कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था के डीजीएम आरके सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से 18 मई तक हाईवे पर यातायात का डायवर्जन करने के लिए अनुमति ली हुई हैं। सोमवार को दोपहर तीन से शाम पांच तक दो घंटे के लिए गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ सर्विस रोड पर पुल निर्माण का काम हुआ। जिसके चलते गांव अनवरपुर के पास वाहनों का डायवर्जन किया गया था। डीजीएम ने बताया कि मंगलवार को कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसके चलते हाईवे-9 एलिवेटेड रोड पर भी यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान यातायात को सर्विस रोड से निकाला जाएगा।