फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ट्रैकसूट बांटने वाला एक ग्रामीण गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ट्रैकसूट बांटने वाला एक ग्रामीण गिरफ्तार
विज्ञापन

धौलाना। चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद भी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धौलाना में सामने आया। जहां एक गांव निवासी ग्रामीण ने युवाओं को ट्रैक सूट बांटे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांव पारपा की नहर पर दौड़ लगाने वाले युवाओं को ट्रैकसूट बांटने की सूचना पर पुलिस ने गांव निवासी एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। चौकी प्रभारी दल सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि गांव पारपा निवासी गजेंद्र सिंह द्वारा गांव के युवकों को अपने पक्ष में मतदान कराने की योजना के अंतर्गत ट्रैकसूट वितरित किए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गजेंद्र सिंह के कब्जे से महाराणा प्रताप लिखे 27 ट्रैकसूट बरामद किए हैं। उधर, आरोपी गजेंद्र सिंह का कहना है कि वह नोएडा से घर पारपा लौट रहे थे। जैसे ही नहर पुल पर वह पहुंचे तो पहले से गांव के लोगों द्वारा पूर्व में इकलैंडी गांव में हुई दौड़ प्रतियोगिता में शामिल युवकों को ट्रैकसूट बांटने का कार्यक्रम किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुरोध पर उन्होंने भी दो तीन युवकों को ट्रैकसूट देते हुए फोटो खिंचवा लिए। आरोपी ने बताया कि वह चुनाव भी नहीं लड़ रहा है फिर भी साजिशन उसके फोटो चौकी प्रभारी दल सिंह को भेजकर उस पर अनावश्यक कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed