{"_id":"607731c28ebc3ecbe1298197","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2171879152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
पिलखुवा। किशोरी ने ननिहाल निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
मेरठ के कस्बा एवं थाना किठौर निवासी 16 वर्षीय किशोरी की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल हैं। किशोरी गत 19 मार्च से अपने मामा के घर पर रह रही थी। आरोप है कि मामा के ही गांव का एक युवक किशोरी को शादी करने का झांसा देकर उसे छह अप्रैल की रात को दिल्ली ले गया और किराए के एक कमरे में रखा। आरोप है कि युवक ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का कहना है कि आरोपी ने छह दिन तक अपने साथ रखा और डरा धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी करने से इनकार कर रहा हैं। आरोपी ने मामले की शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कोर्ट में 164 के ब्यान कराने की पुलिस तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।