{"_id":"6075e9368ebc3ee64703c027","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2171330123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहीरपुर में किसानों की सौ बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहीरपुर में किसानों की सौ बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
दहीरपुर में जलती गेहूं की फसल।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहीरपुर में किसानों की सौ बीघा गेहूं की फसल जली
धौलाना। दहीरपुर में खेतों से गुजर रहे बिजली के तारे निकली चिंगारी से सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। घंटों बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक किसानों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। किसान आग बुझाने को खेतों की ओर दौड़ते रहे।
गांव दहीरपुर में सोमवार दोपहर तीन बजे ग्रामीण राजेंद्र के खेत से गुजर रहे बिजली के तारे से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसान आग बुझाने दौड़े, लेकिन देखते ही देखते मंगल पुत्र भंवर सिंह, प्रीतम पुत्र करन सिंह, नानक पुत्र अर्जुन, सुरेश पुत्र बदले, मानसिंह, वीर सिंह पुत्र मेहर जगदीश, मानसिंह, नानक, देवेंद्र, सुरेश, रवि, जीतू की करीब सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई।
सूचना ग्राम प्रधान रमेश खटाना ने दमकल विभाग को दी, लेकिन दमकलकर्मी समय से मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। आग की सूचना मिलते ही एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने लेखपाल नरेन्द्र सिंह को क्षति आंकलन के लिए मौके पर भेजा।। देर शाम तक लेखपाल क्षति के आंकलन में जुटे रहे।
विज्ञापन
एसडीएम धौलाना अश्वनी कुमार द्विवेदी ने कहा कि गांव दहीरपुर में आग की सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी। प्रभावित किसानों की सूची तैयार होने के बाद मुआवजे की अग्रिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी।