फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गेहूं की तीस बीघा फसल जली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गेहूं की तीस बीघा फसल जली
विज्ञापन

पिलखुवा। खिचरा गांव निवासी पांच किसानों की लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई हैं।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही गेहूं, जो, ईख आदि फसल में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। पिलखुवा फायर स्टेशन के अंतर्गत आने वाले वाले गांव खिचरा निवासी पप्पू, रियाजुद्दीन, नन्हे, नियाजू और अनवार के खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग किसी व्यक्ति द्वारा अधजली सिगरेट पीकर फेंके जाने के चलते लगने की आशंका जताई जा रही है। फसल में आग लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पिलखुवा फायर स्टेशन प्रभारी बिजेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि आग लगने से पांच किसानों की तीस बीघा गेहूं की फसल जल गई हैं। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अधजली सिगरेट पीकर फेंके जाने के कारण फसल में आग लगना प्रतीत हो रहा हैं। हवा जलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग ने पांच किसानों के खेत अपनी चपेट में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed