{"_id":"605e2d128ebc3e59281ace3d","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2161558185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। बृहस्पतिवार देर रात हाईवे 09 पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक भिड़ गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर चालक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रामपुर के लेबर कॉलोनी सिविल लाइन निवासी संजय कुमार ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार की देर रात वह गाजियाबाद से ट्रक में परचून का सामान लेकर बरेली जा रहा था। रास्ते में हाईवे 09 पर ग्राम अनवरपुर के पास उसका ट्रक आगे जा रहे एक अन्य ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। हादसा इतना भयंकार था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आगे चल रहा ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। तथा ट्रक में फंसे चालक की निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के भाई रोहताश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रोहताश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया हैं।