फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला को दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

पिलखुवा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक व्यक्ति ने शादी के आठ साल बाद पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने कोतवाली पर पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का निकाह आठ अक्तूबर 2017 को हापुड़ के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। आरोप है कि इसी बीच महिला की छोटी बहन का निकाह हुआ। जिसमें मायके पक्ष के लोगों की तरफ से दहेज में कार के लिए पांच लाख रुपये दिए गए। इसके चलते महिला की ससुराल में और अधिक विवाद बढ़ गया। महिला के कहने पर मायके पक्ष के लोगों ने पति को कार के लिए एक लाख रुपये दिए, लेकिन चार लाख रुपये की डिमांड के चलते गत आठ मार्च को पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि विवाहिता की तहरीर पर पति अबरार, सास मुन्नी और ननद रेशमा के खिलाफ संबंधित धारों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed