फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के तीनों आरोपी दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी और पुलिसकर्मी। - फोटो : PILAKHWA
पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के तीनों आरोपी दबोचे
विज्ञापन

पिलखुवा। महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी जबकि दूसरी तरफ से एक दरोगा व सिपाही भी घायल हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ऑटो एवं महिला से लूटा गया फोन और तमंचा बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार की रात इंदिरापुरम के मॉल स्थित ज्वेलरी की दुकान से ड्यूटी कर घर लौट रही महिला को तीन ऑटो सवार युवकों ने बंधक बनाकर अगवा कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी पीड़िता को मसूरी-पिलखुवा थाना सीमा के बॉर्डर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। हाईवे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई। एसपी ने इस वारदात का शीघ्र खुलासा करने के लिए कोतवाली के साथ एसओजी टीम को भी लगाया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध ऑटो में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की ताक में खडे़ हैं। सूचना पर कोतवाली और एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने मसूरी स्थित हिंडालपुर रजवाहे के पास खड़े ऑटो की घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ऑटो छोड़कर फरार होने की कोशिश करने लगे। पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जवाबी फायरिंग में तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी अंकित, आकिल और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अंकित ऑटो चालक है और पूर्व में भी इसी तरह ऑटो में सवारी बैठाकर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कोतवाली के दरोगा राम समझ राणा एवं सिपाही गजेंद्र शर्मा को बाजू में गोली लगी है। बाद में पुलिस ने तीनों घायल आरोपियों और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ऑटो, तमंचे कारतूस, पीड़िता का लूटा गया मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित के खिलाफ मसूरी और पिलखुवा थाने में विभिन्न मामलों में लगभग दस, आकिल के खिलाफ चार और आकाश के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed