{"_id":"6039438b8ebc3ee9575f414f","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2144820120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में बाइक खड़ी करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में बाइक खड़ी करने पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में बाइक खड़ी करने पर मारपीट
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों को कहना है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। हालांकि मारपीट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर देहपा में बृहस्पतिवार की रात लगभग दस बजे रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर गांव निवासी राशिद, जावेद, इरशाद और सलीम के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। ग्रामीणों को कहना है कि कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में चारों आरोपियों राशिद, जावेद, सलीम और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इनकार किया हैं। फायरिंग होने की मात्र अफवाह है। गिरफ्तार आरोपियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया हैं।