{"_id":"6022cda78ebc3ed6541cd3ea","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2134552149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाजी करने वालों की हुई पहचान, चार वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंटबाजी करने वालों की हुई पहचान, चार वाहन किए सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टंटबाजी करने वालों की हुई पहचान, चार वाहन किए सीज
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के पास वाहन सवार युवकों द्वारा स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार वाहनों को सीज किया है। पुलिस ने स्टंटबाजी करने वालों की पहचान कर ली गई है। आरोपी गांव गालंद निवासी है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं एसपी के आदेश पर स्टंटबाजी के दौरान टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी सूची तैयार की जा रही हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते छिजारसी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। इसके बावजूद भी दो दिन पहले टोल प्लाजा के पास कार सवार युवकों द्वारा स्टंटबाजी की गई, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। ऐसे में उच्चाधिकारियों का मानना था कि यह स्टंट का मामला पुराना होगा। पुलिस की मौजूदगी में स्टंट नहीं हुआ होगा, लेकिन मामले में जांच के बाद पता चला है कि स्टंटबाजी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही हुई। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि स्टंट की घटना सात फरवरी की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टंटबाजी करने वाले सभी आरोपी की पहचान कर ली गई है, वह गांव गालंद निवासी है। जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे एक उम्मीदवार के समर्थक है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के चार वाहन उनके घरों से कब्जे में लेकर सीज किए गए है। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।