फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कब्र खोदकर शव के सिर किए गायब, क्षेत्र में सनसनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कब्रिस्तान में खुदी कब्रों का निरीक्षण करते कोतवाल। - फोटो : PILAKHWA
कब्र खोदकर शव के सिर किए गायब, क्षेत्र में सनसनी
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र की एचपीडीए चौकी के पास डूहरी गांव के कब्रिस्तान से तीन महिलाओं की कब्र को खोदकर सिर गायब कर दिए गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौैके पर पहुंचे, वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे तंत्र मंत्र से जुड़ा मामला बता रही है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के तांत्रिकों हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं ग्रामीणों ने रोष जताते हुए मामले में जल्द खुलासे की मांग की।
डूहरी गांव से कु छ दूरी पर कब्रिस्तान है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण वहां से गुज रहे थे, अचानक उनकी नजर कब्रिस्तान की तरफ गई। दीवार छोटी होने के कारण उन्होंने देखा कि तीन कब्रें खुदी हुई हैं। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए तथा अन्य को भी सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि तीनों महिलाओं की कब्र हैं, जिनके सिर गायब हैं। कब्र के आसपास पैरों के निशान भी मिले। । जांच में सामने आया कि कब्र फावड़े से खोदी गई है। जिन महिलाओं की कब्र खोदी गई है उनमें एक महिला बानो पत्नी हाजी मेहरबान की अक्तूबर 2020 में मौत हुई थी। दूसरी नूरजहां पत्नी हबीब की पांच साल और तीसरी महिला सायरा पत्नी शहजाद की ग्यारह साल पहले मौत हुई थी। तीनों कब्र की पहचान मृतकों के परिजनों ने की। उनके आसपास अन्य कब्र है। लेकिन महिलाओं की कब्र को ही निशाना बनाया गया है। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने मामले का जल्द खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि कब्रिस्तान में तीन कब्र खोदी गई है। जिनमें दो महिलाओं की कब्र काफी पुरानी हो चुकी है। इसके चलते सिर गायब होने का पूरी तरह पता नहीं चल सका है। तीसरी महिला की कब्र आधी-अधूरी खोदी गई थी। उसका भी सिर गायब होने की पुष्टि नहीं की जा सकती थी। मामले में एक मृतका के परिजन साहिल द्वारा कब्र खोदकर शव को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करने के संबंध में तहरीर दी गई है। हालांकि मामले में जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में तंत्र क्रिया से जुड़ा लग रहा है। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में तंत्र क्रिया करने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed