{"_id":"6016fa9b8ebc3e32d20edec0","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2129377191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पिलखुवा। धौलाना रोड के एक गांव स्थित पब्लिक स्कूल की एक शिक्षिका ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। पुलिस छेड़छाड़ के मामले को संदिग्ध बताकर जमीनी विवाद से जुड़ा बता रही हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला धौलाना रोड स्थित एक गांव स्थित पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। शिक्षिका ने बताया कि स्कूल स्थित गांव निवासी एक व्यक्ति आए दिन अश्लील फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करता है। गत 29 जनवरी को भी व्यक्ति द्वारा शिक्षिका पर अश्लील फब्तियां कसी गई। विरोध करने पर व्यक्ति ने शिक्षिका को जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली पर दी गई हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला स्कूल की जमीन के विवाद से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में छेड़छाड़ का मामला फर्जी प्रतीत होता है, पुलिस तहरीर के आधार पर प्रकरण की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया जा चुका है।