{"_id":"5fdf977d8ebc3e3d723f8489","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2106032191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधा टूटने पर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधा टूटने पर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधा टूटने पर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
पिलखुवा। नवजात शिशु के नामकरण के दौरान भीड़ से पौधा टूटने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद हवाई फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दबंगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाने पर किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई हैं।
शहर के मोहल्ला रजनी बिहार निवासी एक व्यक्ति के घर रविवार को नवजात शिशु के नामकरण समारोह आयोजित किया गया था। इसके चलते मकान के बराबर में खाली पड़े एक प्लॉट में समारोह के लिए टेंट लगाया गया था। नामकरण समारोह में रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोगों की भीड़ एकत्र हुई। इसी बीच वहीं पर लगा एक पौधा टूट गया। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए दबंग दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। लोगों का आरोप है कि दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दबंग एक पक्ष द्वारा मौके पर लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग होने से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस को आता देख दबंग आरोप फरार हो गए।
--
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं गई हैं। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, प्रारंभिक जांच में गोली चलने की घटना प्रतीत नहीं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत किसी की आरोपी को बख्शा नहीं जाएगी। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।