बस अड्डे पर गंदगी के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
पिलखुवा। नगर के मोदीनगर बस अड्डे पर हो रही गंदगी के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि मोहल्ले में सफाईकर्मी कभी कभी आता हैं। इससे मोहल्ले में सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी हैं। सबसे बड़ी समस्या नालियों की सफाई नहीं होने से है। जिससे गंदगी और जलभराव जैसी समस्या का लोगों को सामना करना पड़ता हैं। इसके अलावा जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आता जा रहा है। वैसे ही मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। गंदे पानी एकत्र होने से लोगों को मच्छरों की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बरसात के दिनों में पानी भरने से गंदगी घरों में घुस जाती हैं। जिससे लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पालिका में शिकायत भी दी जा चुकी हैं। लेकिन समाधान नहीं हुआ हैं। इसी के विरोध में मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सुनील, लाला, आसिफ, विकास, महेश, विवेक, दीपक, सतीश, रामकिशन, सुरेंद्र, हरवीर समेत कई लोग उपस्थित रहे। पालिका चेयरमैन गीता गोयल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं, शीघ्र ही सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जएगी और सफाई नायक को जवाब तलब किया जाएगा।