फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण व सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण व सामान चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। मकान का ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को ससुराल लेने गए व्यक्ति के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण, सामान और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर दी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेडा निवासी राजकुमार शुक्रवार को अपनी ससुराल पत्नी व बच्चों को लेने गया था। शनिवार को घर पहुंचे राजकुमार ने मकान का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर में रखे हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये की कीमत के आभूषण और सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा चोर शुक्रवार रात नेशनल हाईवे फ्लाईओवर के नीचे स्थित एक मैरिज हॉल के सामने से कार को चारी कर ले गए। पीड़ित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेरठ से पिलखुवा आया था। थाने में मेरठ निवासी आकाश ने इस संबंध में तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामलों की जांच कर रही हैं। शीघ्र की चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed