फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पिलखुवा में पुलिस ने नाबालिग किशोरी की रुकवाई शादी, उखड़वाया टेंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पिलखुवा में पुलिस ने नाबालिग किशोरी की रुकवाई शादी, उखड़वाया टेंट
विज्ञापन

पिलखुवा। शहर के एक मोहल्ले में नाबालिग किशोरी की उसके परिजनों द्वारा जबरन शादी कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की शादी रुकवाकर मौके पर लगे टेंट उखड़वा दिए। पुलिस ने किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। हाईस्कूल के प्रमाण पत्र के आधार पर किशोरी की उम्र 16 वर्ष निकली। इसके बाद परिजनों को हिदायत देकर किशोरी को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी समाजसेवी ने शनिवार को एसडीएम और कोतवाली में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि एक किशोरी की उसके परिजन जबरन शादी कर रहे हैं। इसके बाद एसडीएम द्वारा पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शादी समारोह को रोकते हुए किशोरी को उसके परिजनों सहित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अधिकारियों ने किशोरी से उसके हाईस्कूल का प्रमाण पत्र मांगा। उक्त प्रमाण पत्र के आधार पर किशोरी की उम्र 16 साल जांची गई। इसके बाद किशोरी के परिजनों को फटकार लगाई गई। परिजनों द्वारा माफी मांगने के बाद किशोरी की सहमति पर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि किशोरी की शादी को रुकवाकर मौके पर लगे टेंट उखड़वा दिए। परिजनों को चेतावनी देकर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed