{"_id":"5f1b26b38ebc3e639c3c27b7","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd202526067","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार से टोल शुल्क लेने पर दबंगो ने टोलकर्मी को जमकर पीटा - थाना पर नामजद रिपोर्ट दर्ज, तीन हमलावर गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार से टोल शुल्क लेने पर दबंगो ने टोलकर्मी को जमकर पीटा - थाना पर नामजद रिपोर्ट दर्ज, तीन हमलावर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार से टोल शुल्क लेने पर दबंगों ने टोलकर्मी को जमकर पीटा
पिलखुवा। दबंग के रिश्तेदार से टोल प्लाजा पर तैनात कर्मी को शुल्क लेना भारी पड़ गया। रिश्तेदार से टोल शुल्क लेने से गुस्साएं दबंगों ने टोलकर्मी पर हमला कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव छिजारसी निवासी गुड्डू कुमार नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर नौकरी करता हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गत 22 जुलाई को छिजारसी निवासी सचिन कुमार का जनपद बागपत के गांव खेकड़ा निवासी एक रिश्तेदार उसके घर कार में सवार होकर आया था। आरोप है कि वापस बागपत लौटते समय रिश्तेदार से छिजारसी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मी ने टोल शुल्क वसूला। प्लाजा पर टोल शुल्क लेने की जानकारी रिश्तेदार ने सचिन को दी। इस बात से गुस्साए सचिन ने बृहस्पतिवार रात अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर टोल प्लाजा पर पहुंचकर धावा बोल दिया। हमलावरों ने गांव छिजारसी निवासी टोल कर्मी गुड्डू से टोल वसूलने पर जमकर गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने टोल कर्मी गुड्डू को जमकर पीटा और जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके चलते मौजूद अन्य टोल कर्मियों में भगदड़ मच गई और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य टोल कर्मियों की मदद से तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल टोलकर्मी गुड्डू के चाचा बीडीसी सदस्य सुनील कुमार ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी छिजारसी निवासी सचिन, निशांत और सुशांत हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भेजी हैं। उन्होंने बताया कि घायल टोलकर्मी की हालत चिंताजनक है।