{"_id":"5e61303b8ebc3eeb5300f75e","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1954601103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते सात मार्च को होने वाला होली मिलन का कार्यक्रम निरस्त- धर्मेश तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के चलते सात मार्च को होने वाला होली मिलन का कार्यक्रम निरस्त- धर्मेश तोमर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते होली मिलन का कार्यक्रम निरस्त
पिलखुवा। धौलाना रोड स्थित रूपवती कन्या इंटर कॉलेज में सात मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह को कोरोना वायरस के चलते निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक धर्मेश तोमर ने दी।
पूर्व विधायक धर्मेश तोमर के बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा के चलते एवं जनपद एवं क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को इस घातक बीमारी के प्रकोप से बचाते हुए यह कार्यक्रम निरस्त किया गया हैं। क्षेत्र के लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को इस इसकी जानकारी दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया हैं। देश कोरोना जैसी घातक बीमार से बचने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने जनता से खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की अपील की और अंडा, मांस आदि से बचने को कहा। इस अवसर पर पवन त्यागी, लोकेश गर्ग, अमित कुमार, गिरीश कुमार, रामकुमार, नरेश तोमर, संजीव कुमार आदि थे।