फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार से साईड लगने पर परिजनों ने पडोसी की कार तहस नहस, जान से मारने की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कार की साइड लगने से भड़के पड़ोसी, किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव इकलैंडी में घर से कार निकालते समय पड़ोसी के बच्चे को साइड लग गई। बच्चे के चोटिल होने से गुस्साए परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं कार स्वामी को जान से मारने की धमकी भी दी।
गांव इकलैंडी निवासी जय भगवान सिंह दोपहर में अपनी कार निकाल रहे थे। इस दौरान उनके घर के सामने रहने वाले परिवार के बच्चे को कार की साइड लग गई। इससे बच्चा घायल हो गया। मौके पर भड़के परिजनों ने उसकी गाड़ी लाठी डंडों और लोहे की राड से क्षति ग्रस्त कर दी। वहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि उनके पड़ोसी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, आए दिन जरा-जरा सी बात पर हंगामा कर उत्पात मचाते हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने दी तहरीर
- किसान नेता की कार क्षतिग्रस्त किए जाने से भड़के भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने थाना पहुंच आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रहम सिंह के नेतृत्व में थाना पहुंचे किसानों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed