{"_id":"5d5999498ebc3e89d50f5057","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1825408187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ
पर मामला दर्ज
धौलाना। दस दिन पूर्व गांव नगला काशी में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लिया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक गांव नंगला कहां की निवासी विशाल कुमार पुत्र शिवकुमार ने बताया किस्सा जुलाई को 7 जुलाई को वह ड्यूटी कर जब घर लौटा तो करीब आठ बजे उसके फोन पर गांव के ही दुर्गेश पुत्र राकेश का फोन आया। दुर्गेश ने जरूरी काम का हवाला देते हुए उसे अपने यहां बुलाया, बताया कि जैसे ही वह उसके घर पहुंचा तो पहले से वहां मौजूद सुमित ,रवि ,प्रतीक ,नरेश जयकरण मौजूद थे। बताया कि बुलाने का कारण पूछने पर उन लोगों ने उसपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसके गंभीर चोटें आई। इस दौरान उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना धौलाना में तहरीर दी गई जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने अदालत की शरण ली। अदालत के निर्देश पर थाना धौलाना में सुमित पुत्र रूपचंद रवि पुत्र कृष्ण, दुर्गेश पुत्र राकेश, प्रतीक पुत्र मुकेश, नरेश पुत्र मुकेश, जयकरण पुत्र राकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।