फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फौजी हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फौजी हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

धौलाना। गाँव कमरुद्दीन नगर में सरकारी ट्यूबल पर पानी को लेकर हुए विवाद में की गई फौजी की हत्या के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतक फौजी के पुत्र की तहरीर पर इस मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से पुलिस अब तक तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज चौथे आरोपी को शेखपुर खिचरा स्थित बस अड्डे से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा है।
गाँव कमरुद्दीन नगर निवासी सुभाष फौजी की 7 जुलाई की अलसुबह गांव के ही दबंगों ने फावड़े से काट कर हत्या कर दी थी। तीन दिन पूर्व मृतक फौजी की पत्नी ने पति की हत्या में नामजद आरोपियों की खुलेआम घूमने की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक संज्ञान लेते हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया की करीब एक माह पूर्व ग्राम कमरुद्दीन नगर में भूतपूर्व सैनिक सुभाष फौजी की हत्या के मामले में नामजद अमित उर्फ भूरा पुत्र चंदर निवासी कमरुद्दीन नगर फरार चल रहा था। वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव शेरपुर खिचरा के बस स्टैंड पर उस समय धर दबोचा जब वह कहीं जाने की फिराक में था। थाना प्रभारी ने बताया कि शेष अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं जल्द ही फरार चल रहे अन्य अभियुक्त भी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed