{"_id":"5d2f63058ebc3e6d1971aa7d","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1804098148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति द्वारा पत्नी की कराई गई हत्या में नामजद ननद को गिरफ्तार करने के प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति द्वारा पत्नी की कराई गई हत्या में नामजद ननद को गिरफ्तार करने के प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या के आरोपी को छोड़ने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन
धौलाना। महिला की हत्या के आरोप में ननद को पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा छोड़ने के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। हालांकि बाद में पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण व परिजन शांत हुए।
बता दें कि गाँव सौलाना निवासी श्रीपाल चौहान की विवाहिता बेटी प्रीति चौहान की 7 जुलाई की देर शाम भाड़े के हत्यारों से कराई गई हत्या के मामले में नामजद पति और जेठ को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में शेष अभियुक्तों में मृतका की ननद शीतल ,पति के मौसेरे भाई कुलदीप व उसके 2 साथी भी नामजद है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले का खुलासा करने में पुलिस निष्पक्षता नहीं बरत रही है। परिजनों के मुताबिक मामले में नामजद मृतका की ननद को पुलिस के हवाले किया गया था। लेकिन पुलिस ने दबाव में आकर उसे छोड़ दिया। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची मृतका की मां ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद करते हुए जेल भेजा जा चुका है। शेष की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं । जल्द सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे और जेल भेजा जाएगा।