फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: अशोक डेयरी वाले और कचहरी में राका की हत्या में शामिल था मनोज भाटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अशोक डेयरी वाले और कचहरी में राका की हत्या में भी शामिल था मनोज भाटी
विज्ञापन

हापुड़। रविवार को नगर कोतवाली और एसओजी टीम से मुठभेड़ में ढेर मनोज भाटी हापुड़ में पहले भी दो चर्चित मामलों में शामिल रह चुका है। वर्ष 2003 में हुई अशोक डेयरी वाले की हत्या और इसके बाद हापुड़ कचहरी के अंदर वर्ष 2013 में हुई अशोक उर्फ राका की हत्या में भी वह शामिल था। दोनों ही मामले में हापुड़ में काफी चर्चाओं में रहे।
वर्ष 2003 में हापुड़ के दूध कारोबारी अशोक डेयरी वाले की रेलवे रोड स्थित दुकान पर ही गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में व्यापारियों ने काफी हंगामा किया। हत्या से गुस्साए व्यापारियों का प्रदर्शन काफी उग्र हो गया था। उस दौरान व्यापारियों ने तहसील चौपले के पास डीएम की कार में आग लगा दी थी। शहर के कई बड़े व्यापारियों पर भी मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला था कि हत्या जतन सिरोही गैंग के शूटरों ने की थी। जिनमें टीटू चितौली, अमित भटौना, रणदीप भाटी, प्रशांत चौधरी, अमरदीप, नंदू रावण के अलावा मनोज भाटी भी शामिल था। इसके बाद मनोज जेल भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में नंदू रावण और मनोज भाटी में भी आपस में दुश्मनी हो गई। इसके बाद मनोज भाटी ने नंदू रावण की बिजनौर में हत्या कर दी।
इसके अलावा वर्ष 2013 में कचहरी के अंदर गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर निवासी बदमाश अशोक भाटी उर्फ राका की भी कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गैंगवार में हुई इस हत्या में भी मनोज भाटी का नाम प्रकाश में आया था। उसके अलावा कृष्णा धोबी, रणवीर, विमला, योगेश, मनोज, अमित, उमेश पंडित व अनुज चौधरी को इस मामले में आरोपी बनाया गया था। कुल मिलाकर मनोज भाटी हापुड़ में आतंक का पर्याय रहा। जिसका रविवार को अंत हुआ।

-
पिता कुछ ग्रामीणों के साथ देर रात ले गए शव
बदमाश मनोज का रविवार शाम तक पोस्टमार्टम हो चुका था। इसके बाद उसका शव मोर्चरी में रखा था। देर रात मनोज भाटी के पिता फिरे सिंह कुछ ग्रामीणों के साथ मोर्चरी पहुंचे और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को साथ ले गए। पुलिस के अनुसार मनोज भाटी को एनकाउंटर के दौरान केवल एक ही गोली सिर में लगी और वह ढेर हो गया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed