फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: तीन हजार रुपये क्विंटल पहुंचे गेहूं के दाम, दो फीसदी बढ़ा रकबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन हजार रुपये क्विंटल पहुंचे गेहूं के दाम, दो फीसदी बढ़ा रकबा
विज्ञापन

हापुड़। गेहूं का भाव आसमान छू रहा है, रिकॉर्ड तेजी के चलते दाम तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। स्थानीय फ्लोर मीलों की डिमांड भी अब पूरी नहीं हो रही है। दूसरे प्रदेशों से भी जबरदस्त डिमांड व्यापारियों को मिल रही है। लेकिन किसानों के भंडार अब खाली हो चुके हैं, फसल से अच्छे मुनाफे की आस में ही दो फीसदी रकबा इस साल बढ़ा है। इस साल 43 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल बोई गई है।
मौसम की बेरुखी गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। लेकिन किसान रकबा बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि इस साल गेहूं के निजी बाजार में बंपर दाम मिल रहे हैं। एमएसपी से करीब 900 रुपये बाजार में गेहूं बिक रहा है। अमूमन किसान फसल के समय में ही अपना गेहूं बेच लेते हैं, साथ ही बहुत से किसान नई फसल के आने से दो महीने पहले फरवरी महीने में ही गेहूं की बिक्री करते हैं।
विज्ञापन

जनवरी के अंतिम दौर में गेहूं के रेट तीन हजार के आंकड़े को छू गए हैं। पिछले साल करीब 41 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल बोयी गई थी। जिले में किसानों ने 26 जनवरी तक भी गेहूं की बुवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पछैते गेहूं पर खतरा
इन दिनों तापमान बढ़ रहा है, 26 जनवरी के आस पास जिन किसानों ने गेहूं की फसल बोई है, उसके प्रभावित होने का खतरा अधिक है। क्योंकि तापमान में जैसे जैसे बढ़ोत्तरी हो रही है, गेहूं की उपज कमजोर हो रही है। इस साल तीन से चार दिन ही पाला पड़ा है, जबकि पाला गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
आवारा पशुओं से फसल को बचाना चुनौती
खेतों में आवारा पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसानों का खेतों पर काम करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में फसल को बचाने के लिए किसानों को दिन रात खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। फिर भी खेतों में पशु फसलों को चट कर रहे हैं।
बारिश से किसानों को आस
इन दिनों बारिश की आशंका बनी हुई हैं, बारिश पड़ी तो मौसम में ठंडक बनेगी जो गेहूं की फसल के लिए लाभदायक होगी। इसी उम्मीद में किसानों को भी बारिश का इंतजार है। गेहूं के साथ साथ बागवानी व अन्य फसलों को भी बारिश लाभ पहुंचाएगी। हालांकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होगा।

कोट -
जिले में इस साल गेहूं का रकबा बढ़ा है, उत्पादन भी बढने की उम्मीद है। इन दिनों तापमान को नियंत्रित रखने के लिए किसान समय से फसल की सिंचाई करें। खरपतवारनाशकों का प्रयोग करें, ताकि फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सके।--मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed