फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

इन्वेस्टर्स समिट: औद्योगिक हब बनेगा हापुड़, 23 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
इन्वेस्टर्स समिट : औद्योगिक हब बनेगा हापुड़, 23 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
विज्ञापन

- सैकड़ों उद्यमियों ने दिखाई निवेश की इच्छा, मिला सुविधा और सुरक्षा का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। शहर में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों की रुचि और उत्साह से कहीं हद तक तय है कि आने वाले दिनों में हापुड़-दिल्ली एनसीआर क्षेत्र का बड़ा औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा। दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। देश-विदेश की 350 से ज्यादा कंपनियों ने 23 हजार करोड़ निवेश प्रस्ताव के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
दोपहर 12 बजे शुरू हुए इन्वेस्टर्स समिट में सुबह से ही उद्यमी पहुंचने शुरू हो गए थे। कार्यक्रम में जुटे राज्यमंत्री और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने उद्यमियों को जिले में बेहतर माहौल, सुविधाएं और सुरक्षा देने का भरोसा देते हुए निवेश के लिए आमंत्रित किया। समिट में पहुंचे निवेशकों और उद्यमियों ने खाद्य, ऑटोमोबाइल, कारपेट, इलेक्ट्रानिक्स, डेयरी प्लांट, हैंडलूम, टेक्सटाइल, शीतल पेय, आर्गेनिक केमिकल फॉर्म के अलावा पर्यटन के क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने पर अपनी सहमति जाहिर की।
विज्ञापन

इन उद्योगों के मिले प्रस्ताव
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए एक हजार करोड़, आनंदा डेयरी द्वारा 250 करोड़ का प्रस्ताव, 25 चिलिंग प्लांट लगाने के लिए शिवा शंकर इंडस्ट्री द्वारा 350 करोड़ का डवलप इंडस्ट्री पार्क, सन फेब टैक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वेयर हाउस व लॉस्टिक के लिए 300 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया। इसके अलावा पसवाड़ा एनर्जी की तरफ से 60 करोड़, पसवाड़ा होटल एंड रिसोर्ट के लिए 125 करोड़, ललित कुमार अग्रवाल का टूरिज्म एक्टिविटी के लिए 15 करोड़, वृंदावन टेक्सटाइल फेब के लिए 24 सौ करोड़, लीना आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के 50 करोड़ का प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं होगा निर्माण, तो सस्ता मिलेगा सामान
बहुत हद तक हमारा बाजार चीन के उत्पादों के कब्जे में है। इलेक्ट्रिक उपकरण अभी भी काफी हद तक चीन से बाजार में आता है। यहां स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने की यूनिट लगाई जा रही है। 50 करोड़ की इस यूनिट से निर्मित सस्ता और सुलभ सामान लोगों तक पहुंच सकेगा।
पर्यटन नगरी बनेगा गढ़ गंगा क्षेत्र
निवेशकों ने हापुड़ में जहां छोटी बड़ी उत्पाद इकाइयों के लगाने पर सहमति जताई है। वहीं बड़ी संख्या में उद्यमियों ने पर्यटन की दिशा में प्रस्ताव दिए हैं। समिट में तीन हजार करोड़ का निवेश गढ़मुक्तेश्वर में पर्यटन के क्षेत्र में प्राप्त हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में गढ़ गंगा क्षेत्र के मिनी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होने का सपना साकार होता नजर आ रहा है।

निवेश की सीमा और बढ़ने की उम्मीद
जिले में निवेश के लिए करीब 23 हजार करोड़ के प्रस्तावों के एमओयू साइन हो चुके हैं। लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि जिस प्रकार से उद्यमी यहां दिलचस्पी दिखा रहे हैं और कई बड़ी कंपनियों के प्रस्तावों पर अभी विचार हो रहा है, उसे देखते हुए जिले में निवेश 40 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है।

दिल्ली रोड पर आयोजित हापुड इंवस्टर समिट कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते राज्य मंत्री नरेंद्

दिल्ली रोड पर आयोजित हापुड इंवस्टर समिट कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते राज्य मंत्री नरेंद्- फोटो : HAPUR

दिल्ली रोड पर आयोजित हापुड इंवस्टर समिट कार्यक्रम में लगे स्टॉल पर जानकारी करते राज्य मंत्री नर?

दिल्ली रोड पर आयोजित हापुड इंवस्टर समिट कार्यक्रम में लगे स्टॉल पर जानकारी करते राज्य मंत्री नर?- फोटो : HAPUR

दिल्ली रोड पर आयोजित हापुड इंवस्टर समिट कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते राज्य मंत्री नरेंद

दिल्ली रोड पर आयोजित हापुड इंवस्टर समिट कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते राज्य मंत्री नरेंद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed