{"_id":"63d00d1f5f6ffe3bcc75edad","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd251224437-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रेन की चपेट में आई नील गाय, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रेन की चपेट में आई नील गाय, टला हादसा
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आई नील गाय, टला हादसा
हापुड़। सिंभावली रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार शाम को गुजर रही अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस की चपेट में नील गाय आ गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, इससे दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग करीब आधा घंटे के लिए बाधित हो गया।
ट्रेन संख्या 14206 दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस मंगलवार को दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। करीब 8.15 बजे सिंभावली रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक नील गाय आ गई। चालक ने ट्रेन की रफ्तार धीमी करने की कोशिश की लेकिन, नील गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
हादसे के कारण ट्रेन को वहीं आउटर पर रोकना पड़ा। इसकी सूचना चालक ने अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने ट्रेन में फंसी नील गाय को निकाला। इस दौरान ट्रेन को आउटर पर ही करीब आधा घंटे के लिए रोकना पड़ा। स्टेशन मास्टर शिव मूर्ति सिंह का कहना है कि हादसे से कोई अन्य ट्रेन बाधित नहीं हुई है। आधा घंटे के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था।