फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: तहसील में सेवानिवृत्त कर्मचारी ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ तहसील में रिश्वत लेते कर्मचारी के वीडियो का स्क्रीन शॉट। संवाद - फोटो : HAPUR
तहसील में सेवानिवृत्त कर्मचारी ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ तहसील के भूलेख अनुभाग में कार्यरत एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। आरोपी ने दाखिल खारिज के नाम पर 11 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। पीड़ित का कहना है कि रिश्वत लेने के बाद भी कार्य नहीं हुआ। जिसके बाद वीडियो वायरल कर दी गई। वीडियो की जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है।
थाना भोजपुर के गांव तोड़ी निवासी अब्दुल कदीम ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने हापुड़ में कुछ जमीन ली थी। जमीन का उसे तहसील में दाखिल खारिज कराना था। लेकिन इसके एवज में भूलेख अनुभाग में तैनात एक कर्मचारी उससे रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद 11 हजार रुपये में कार्य किया जाना तय हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार तहसील के चक्कर लगाने के बाद भी जब उसका कार्य नहीं हुआ तो मजबूरन उसने 11 हजार रुपये उक्त कर्मचारी को दे दिए। इस दौरान उसने रुपये देते हुए चुपचाप से वीडियो बना लिया। लेकिन पांच महीने के बाद भी उसका काम नहीं हुआ। जिसके बाद उसने पूरे मामले की वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में कर्मचारी स्पष्ट रूप से रुपये लेता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त लेखपाल है आरोपी
रिश्वत लेने का आरोपी एक सेवानिवृत्त लेखपाल है। बड़ी बात है कि आरोपी किस आदेश के तहत यहां भूलेख अनुभाग में कार्य कर रहा था। ऐसे में मामले को लेकर तहसील अधिकारी भी शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। सेवानिवृत्त लेखपाल किसके आदेश से कार्य कर रहा था और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed