फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: 1650 उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया जुर्माना, अब कटेगा कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
hapur news
1650 उपभोक्ताओं ने जमा नहीं किया जुर्माना, अब कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन

हापुड़। बिजली चोरी में पकड़े गए पांच किलोवाट से अधिक क्षमता वाले 150 और दो किलोवाट तक के 1500 उपभोक्ताओं ने जुर्माना जमा नहीं किया है। इन पर निगम का करोड़ों रुपये बकाया है, तीनों डिवीजन से ऐसे उपभोक्ताओं की सूची विजिलेंस को सौंपी गई है। विजिलेंस ने वसूली की तैयारी शुरू कर दी है, जो उपभोक्ता जुर्माना का पैसा जमा नहीं करेंगे उनकी सप्लाई काटने का निर्णय लिया गया है।
जिले में बिजली चोरी रोकने का अभियान चला हुआ है। डिवीजन की टीमों सहित विजिलेंस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले छह महीनों में जितने उपभोक्ताओं पर चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है। उसमें 150 उपभोक्ताओं ने जुर्माना जमा नहीं किया है, ये उपभोक्ता पांच किलोवाट से अधिक क्षमता वाले हैं।
विज्ञापन

मजे की बात यह है कि अभी भी बिना जुर्माना जमा किए ऐसे उपभोक्ता बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। अब ऊर्जा निगम की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली की जिम्मेदारी विजिलेंस को सौंपी गई है। शुरूआत में विजिलेंस ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली का प्रयास करेगी, जो उपभोक्ता जुर्माना का पैसा जमा नहीं करेंगे, उनकी सप्लाई काटने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनलॉस वाले फीडरों की होगी जांच-
जिले के बिजलीघरों से जुड़े करीब 12 फीडरों पर सबसे अधिक लाइनलॉस है। ऐसे फीडरों पर बिजली की चोरी रोकने के लिए अभियान चलाकर चेकिंग होगी। बीते दिनों चेकिंग में ऐसे अनेक उपभोक्ता पकड़े गए थे, लेकिन कार्रवाई हल्की पड़ते ही फिर से चोरी बढ़ गई है।
नेवर पेड वाले उपभोक्ताओं पर होगी सख्ती
जिले में कभी बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 11 हजार है, तीनों डिवीजन में ही ऐसे उपभोक्ता हैं। जिनसे वसूली निगम के लिए मुश्किल हो रही है। अब ऐसे उपभोक्ताओं पर सख्ती की तैयारी है।

कोट -
बिजली चोरी के मामले में जुर्माना जमा न करने वाले पांच किलोवाट क्षमता से अधिक वाले उपभोक्ताओं पर पहले कार्रवाई होगी। इसकी सूची विजिलेंस को सौंप दी गई है। राजस्व वसूली को लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed