फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: ल जीवन मिशन में प्रदेश में दूसरे पायदान पर हापुड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जल जीवन मिशन में प्रदेश में दूसरे पायदान पर हापुड़
विज्ञापन

हापुड़। जल जीवन मिशन फेज-2 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के क्रियान्वयन में जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जबकि, देश में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला छठे स्थान पर रहा है। सरकार ने हाल ही में दिसंबर 2022 का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इस उपलब्धि पर अधिकारियों ने पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
जल जीवन मिशन योजना फेज-2 का शुभारंभ जुलाई 2021 में हुआ था। इसके अंतर्गत जिले की 241 ग्राम पंचायतों में काम कराए गए हैं, इस योजना के अंतर्गत जिले में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध भी कराया जा रहा है। वर्तमान में 180 गांवों की डीपीआर शासन से मंजूर हो गई है। इनमें से 140 गांवों में ओवर हेड टैंकों का निर्माण कराया जा रहा है। इन गांवों में 57 फीसदी कार्य पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन

सीडीओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इस परियोजना में चल रहे सभी कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा कराए गए जल सर्वेक्षण में जिले को फिजिकल प्रोग्रेस में 50 में से 49.42 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि, पानी की गुणवत्ता की पहली श्रेणी में 10 में से 4.6, दूसरी श्रेणी में 10 में से 4.48 और तीसरी श्रेणी में 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा इंस्ट्यूलेशन एग्रीमेंट की दो श्रेणियों में से पहली श्रेणी में 10 में से 10 और दूसरी श्रेणी में 10 में से 0.63 अंक प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर जिले को 100 में से 79.22 प्रतिशत अंक मिले हैं। इस आधार पर ही जिला का प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला 50 से 75 प्रतिशत कार्य पूरा करने की श्रेणी में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed