फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: रैन बसेरे फुल, खुले आसमान के नीचे कट रही सर्द रात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ठंड में डिवाइडर पर रजाई ओढकर कर लेटा बच्चा । संवाद - फोटो : HAPUR
रैन बसेरे फुल, खुले आसमान के नीचे कट रही सर्द रात
विज्ञापन

हापुड़। प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए जिले में नौ रैन बसेरे अवश्य शुरू किए हैं, लेकिन फिर भी निराश्रित खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। हाल यह है कि निराश्रितों के सामने रैन बसेरों की संख्या कम पड़ गई है। ऐसे में सर्द रात में जिंदगी सड़क पर ठिठुर रही है।
अमर उजाला ने सोमवार रात शहर और रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लिया। हापुड़ शहर में तीन रैन बसेरे संचालित हैं। लेकिन निराश्रितों की संख्या के आगे ये छोटे पड़ गए हैं। इनमें नगर पालिका की ओर से हीटर और पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। रजाइयां और गद्दों की व्यवस्था भी दुुरुस्त नहीं है। हालांकि प्रशासन लगातार बेहतर व्यवस्था के दावे कर रहा है। रैन बसेरे की जानकारी नहीं होने के कारण भी कई लोग खुले में सोते मिले।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर रहती है सबसे अधिक भीड़
अमर उजाला की टीम रेलवे रोड पर देर रात 10 बजे पहुंची। यहां पर स्टेशन के पास रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। यहां करीब 40 लोगों के रहने की व्यवस्था है। पुरुषों वाला रैन बसेरा फुल था, जबकि महिलाओं वाले में कुछ ही महिलाएं मौजूद थीं। यही हाल नगर पालिका और दिल्ली रोड स्थित रैनबसेरे का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर सोने को मजबूर हैं लोग
सोमवार की रात रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला पर लोग डिवाइडर और दुकानों के आगे शेड में, पेड़ के नीचे सोते मिले। लोगों से बाहर सोने की वजह पूछने पर जानकारी मिली कि रैन बसेरों में उन्हें जगह नहीं मिली है। जबकि कुछ ने रैन बसेरों की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि इस संबंध में लोगों को जागरूक करे।

रैन बसेरों में भेजे जाएंगे निराश्रित लोग-
सर्दी में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रैन बसेरों की व्यवस्था सही है और इसके लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। कंबलों का भी वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि बाहर सो रहे लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए।
- श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम

ठंड में स्टेशन पर रजाई ओढकर कर सोते लोग। संवाद

ठंड में स्टेशन पर रजाई ओढकर कर सोते लोग। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed