फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सर्दी का सितम : प्री प्राइमरी और आंगनबाड़ी के बच्चों का अवकाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सर्दी का सितम - प्री प्राइमरी और आंगनबाड़ी के बच्चों का अवकाश
विज्ञापन

हापुड़। कंपकंपाती सर्दी और शीतलहर के चलते जिले में अग्रिम आदेशों तक प्री प्राइमरी और आंगनबाड़ी में अध्ययनरत छात्रों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। बीएसए ने समस्त स्कूलों पर आदेश भेज दिया है। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्त परिषदीय स्कूलों में अवकाश कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
जिले में 650 प्राइमरी स्कूल और 887 आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 25 हजार छात्र अध्ययनरत हैं। बीते पांच दिनों से जिले में कंपकंपाती सर्दी पड़ रही है। सुबह उठकर स्कूल तक जाने में बच्चों की कंपकंपी छूट रही हैं।
विज्ञापन

बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हैं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्री प्राइमरी और आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम के आदेश पर अवकाश घोषित किया गया है। आदेश समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह व जिला मंत्री नीरज चौधरी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर, समस्त परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित कराने की मांग उठाई है। कड़ाके की सर्दी में छात्रों की सेहत को लेकर यह मांग उठाई गई है।

सभी स्कूल, आंगनबाड़ी करें आदेश का पालन
प्री प्राइमरी और आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है। अग्रिम आदेश तक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र इस श्रेणी में आने वाले बच्चों को स्कूल न बुलाएं। आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई होगी।--अर्चना गुप्ता, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed