फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: नाबालिग के फर्जी दस्तावेज बनाकर रचाई शादी, दुष्कर्म करके छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नाबालिग के फर्जी दस्तावेज बनाकर शादी रचाई, दुष्कर्म करके छोड़ा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर, पीड़िता को बालिग दर्शाकर उससे शादी की और दुष्कर्म करके छोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि आदर्शनगर कॉलोनी के रहने वाला संजय उर्फ गुड्डू ने उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम जाल में फंसा लिया था और मोबाइल फोन पर बात करने लगी। शादी करने का झांसा देकर 17 अगस्त 2022 को आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले गया था।
विज्ञापन

नाबालिग को आरोपी मेरठ लेकर पहुंचा। जहां अपने पक्ष के राजेंद्र और राजू के साथ मिलकर नाबालिग को बालिग दर्शाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। इसके बाद विवाह पंजीकरण अधिकारी मेरठ के यहां जाकर नाबालिग के कोर्ट मैरिज कर ली। नाबालिग से कई दिनों तक दुष्कर्म किया और बाद में नाता तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिसंबर को आरोपी ने पुत्री को डरा-धमकाकर अपने घर बुलाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के घर से जाने की जानकारी पर परिजन तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंचे, जहां आरोपी को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। इस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली में बंद कर दिया था। कोतवाली निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संजय कुमार उर्फ गुड्डू, राजेंद्र और राजू के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed