{"_id":"6384e17377f2eb11512b980a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2484224182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बागड़पुर पुल के पास स्कूल बस खेत में पलटी, 12 छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बागड़पुर पुल के पास स्कूल बस खेत में पलटी, 12 छात्र घायल
विज्ञापन
बागडपुर मार्ग पर खेत में पलटी पडी स्कूल बस । संवाद
- फोटो : HAPUR
बागड़पुर पुल के पास स्कूल बस खेत में पलटी, 12 छात्र घायल
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर पुल के पास बच्चों से भरी एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 12 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम करने वाले किसानों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए। यातायात निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय से संचालित चार बसों को भी जब्त कर लिया।
सोमवार को सरकारी अवकाश घोषित था, लेकिन बाबूगढ़ स्थित जीडीपी स्कूल ने आदेशों को ताक पर रख छात्रों को स्कूल बुलाया। गांवों से बच्चों को लेकर विद्यालय की ओर जा रही खटारा बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, उस समय बस में कक्षा नर्सरी से लेकर दसवीं तक के करीब 20 बच्चे मौजूद थे। सड़क से करीब पांच फिट नीचे बस के गिरने से बच्चों में चीख पुकार मच गई।
कई छात्रों के सिर लोहे की सीट में लगे, जबकि अधिकांश को गुम चोंट आई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। खेतों में काम कर रहे किसानों ने बस के शीशे तोड़कर किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गई, अपने बच्चों की कुशलता जानने के लिए अभिभावक दौड़े चले आए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि कई बार खटारा बस को बदलने की मांग की गई, लेकिन प्रबंधन ने एक न सुनी। जिला प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया। यातायात निरीक्षक मनु चौधरी ने विद्यालय पहुंचकर मानकों को पूरा न करने वाली चार बसों को जब्त कर लिया।
इन बच्चों को आई है चोट
विद्यालय में पढ़ने वाले योगेश, शैली, उर्वशी, वासु, लावंण्या, वीर, वरुण, दिव्यानी, खुशी, शिवांग, परी, प्राची को चोट आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद परिजन घर ले आए।
स्कूल प्रबंधन झाड़ता रहा पल्ला
ट्रांसपोर्ट के नाम पर एक बच्चे से 800 से 1000 रुपये तक लिए जाते हैं, लेकिन बस के पलटते ही विद्यालय प्रबंधन ने पल्ला झाड़ लिया। प्रबंधन का कहना था कि यह बस विद्यालय की नहीं है, बल्कि प्राइवेट बस है। जिसे लुखराड़ा निवासी एक व्यक्ति चलाता है, बच्चों से ट्रांसपोर्ट शुल्क भी यही लेता है।
बागपत जिले की थी बस, हापुड़ में नहीं था पंजीकरण
विद्यालय में संचलित बस हापुड़ जिले में पंजीकृत भी नहीं थी। बागपत जिले से इसे खरीदा गया था, बस के अंदर सीटों को भी निकलवाकर मोडीफाई कराया गया था। बेहद पुरानी और जर्जर बस से ही बच्चों को ले जाया जा रहा था।
अभियान चलाकर करेंगे कार्रवाई
मामला संज्ञान में है, स्कूल संचालक और वाहन चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों में बिना फिटनेस और पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। ऐसे वाहनों को जब्त कर, संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को इस संबंध में नोटिस भी जारी होंगे। - आशुतोष उपाध्याय, एआरटीओ प्रवर्तन।
किसी बच्चे को नहीं आई चोट
बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई थी, इसमें किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। अभिभावक बच्चों को घर ले गए, जहां सभी सकुशल हैं। इसके बाद विद्यालय की छुट्टी कर दी गई। - संजीव कुमार, प्रबंधक।

हापुड़ः बागडपुर मार्ग पर खेत में पलटी पडी स्कूल बस । संवाद- फोटो : HAPUR

बागडपुर मार्ग पर स्कूल बस पलटने के बाद स्कूल में प्रदर्शन करते छात्रों के परिजन । संवाद- फोटो : HAPUR