{"_id":"636d265bc1965e74b278f8c3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd247555997","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध पर तेजाब डालने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध पर तेजाब डालने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध पर तेजाब डालने की दी धमकी
हापुड़। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब डालकर हत्या करने की धमकी दी। परिजनों से शिकायत करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता के चाचा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक काफी समय से उसकी भतीजी का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। भतीजी ने यह बात उन्हें बताई, जिसके बाद आरोपी युवक के परिजनों से इस संबंध में शिकायत की गई थी। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। तीन नवंबर को वह खुद अपनी भतीजी के साथ बाजार में खरीदारी के लिए गया था। इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और भतीजी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर भतीजी पर तेजाब डालकर हत्या की धमकी दी। लोगों के विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया।
आरोप है कि देर रात करीब दस बजे आरोपी अपने पक्षों के लोगों के साथ उनके घर में घुस आया। विरोध करने पर इन लोगों ने युवती और उसके परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें चाचा-भतीजी घायल हो गए। जिसके बाद उसने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।